कैंसर से लेकर डायबिटीज तक, कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है ‘मीठी तुलसी’, जानें इसके 4 जबरदस्त फायदे

स्टेविया एक अद्भुत जड़ी बूटी है जिसके कई फायदे हैं। यह शक्कर की तरह मीठा होता है। इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना…

स्टेविया एक अद्भुत जड़ी बूटी है जिसके कई फायदे हैं। यह शक्कर की तरह मीठा होता है। इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। स्टीविया के पत्ते बिल्कुल तुलसी के पत्ते जैसे दिखते हैं। तुलसी की तरह आप इसे भी अपने घर में आसानी से उगा सकते हैं। स्टीविया के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह जड़ी बूटी मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कैलोरी बहुत कम या न के बराबर होती है।

स्टीविया उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें चीनी से परहेज करना है। ऐसे लोग चीनी की जगह स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसकी मदद से न सिर्फ चाय या कॉफी बना सकते हैं, बल्कि इसे नींबू पानी और स्मूदी में भी मिला सकते हैं। इसके अलावा इसे दही में भी शामिल किया जा सकता है।

बहुत से लोग कॉफी और चाय को मीठा करने के लिए स्टीविया की सूखी पत्तियों का उपयोग करते हैं। स्टीविया की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और सी जैसे जरूरी पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। स्टेविया के केवल यही लाभ नहीं हैं। आइए जानते हैं औषधीय गुणों से भरपूर स्टीविया के और क्या फायदे हैं।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *