इन 4 राशि वालों पर होगी हनुमान जी की कृपा, बुलंदी पर रहेंगे सितारे

मेष: इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी और धैर्य में कमी आ सकती है। बातचीत में शांत रहें। क्रोध और आवेश की अधिकता से बचें।…

मेष: इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी और धैर्य में कमी आ सकती है। बातचीत में शांत रहें। क्रोध और आवेश की अधिकता से बचें। अपनी कमजोरी के बारे में बात मत करो। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनियोजित खर्च भी बढ़ेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

वृष: यदि आपके बच्चों ने विदेश जाकर पढ़ने का सपना संजोया है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा और आप बच्चों के सपने पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह खट्टा-मीठा रहेगा। लेकिन किसी गंभीर रोग से पीड़ित होने की संभावना नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। जो युवक-युवतियां विवाह योग्य हैं, उनके संबंध अच्छे बनेंगे।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में हालांकि कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप अपनी वाक्पटुता और चतुराई से स्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। जो लोग सरकारी सेवा में हैं, वे अपने कौशल की छाप छोड़ने में सफल रहेंगे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल भी जीत लेंगे। चंद्रमा आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उनके लिए भी समय सुखद है।

कर्क: अत्यधिक भावुकता से बचना होगा। वैसे करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी मनचाही सफलता मिलेगी। शुभ कार्य के योग भी बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में इस समय नई योजनाएं बनने लगेंगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

सिंह : समान पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा। वाहन या फ्लैट खरीदने के योग हैं। पदोन्नति की भी संभावनाएं हैं। अब तक की गई मेहनत रंग लाएगी। लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भी महत्वपूर्ण काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

कन्या: बृहस्पति आप पर मेहरबान रहेगा, लेकिन राहु आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है, इसलिए नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होने से आर्थिक जीवन बेहतर होगा। नए निवेश से भी भरपूर लाभ होगा। स्वास्थ्य खट्टा-मीठा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

तुला राशि: शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा और वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। लेकिन संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ कार्य के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति होगी और आपको विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ विचारों में मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक: विरोधियों के मनोबल को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। वर्क प्लेस पर आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अवांछित स्थान पर तबादला नहीं होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *